अप्रैल 17, 2024 8:29 अपराह्न

printer

राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने आज गाजियाबाद में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने आज गाजियाबाद में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री गांधी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह विचारधारा का चुनाव है। इंडिया गठबंधन संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिये प्रतिबद्ध है।
संसदीय चुनाव में बेरोज़गारी, महंगाई और भागीदारी गठबंधन के प्रमुख मुद्दों में षामिल हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव के बाद इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया और कहा कि गठबंधन सरकार गरीब महिलाओं को एक लाख रुपये और बेरोजगारों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि किसानों को फायदा पहुंचाने के लिये एमएसपी लागू की जायेगी और पेपर लीक की समस्या को खत्म करने के लिये कानून बनाया जायेगा। श्री गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा, लोगों के लिए प्रासंगिक मुद्दों पर कभी बात नहीं करती। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना समाज के विकास के लिए जरूरी है।
वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि यह चुनाव देश की राजनीति को नई दिशा देगा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार वायदे पूरे करने में असफल रही। श्री यादव ने लोगों से वोटों का बिखराव न होने का आह्वान किया।