जनवरी 5, 2026 5:01 अपराह्न

printer

राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता 2025-26 का ग्रैंड फिनाले 24 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित होगा

राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता 2025-26 का ग्रैंड फिनाले 24 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित होगा। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य स्कूली बच्चों में अपने संस्थानों और राष्ट्र के प्रति एकता, गौरव और अपनेपन की भावना को उजागर करना है। मंत्रालय ने प्रेस वार्ता में कहा कि देशभर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता सफलतापूर्वक आयोजित की गयी। राज्य स्तर पर 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कुल 824 स्कूल बैंड ने पंजीकरण कराया था। उन्‍होंने आगे कहा कि ग्रैंड फिनाले में प्रत्‍येक जोन से चुनी गयी चार चार टीमों के साथ कुल 16 फाइनलिस्ट बैंड प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगे। रक्षा मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय गणतंत्र दिवस समारोह के हिस्से के रूप में 2023 से संयुक्त रूप से इस प्रतियोगिता का आयोजन कर रहे हैं।