राष्ट्रीय सुरक्षा और भारतीय तटरेखा की सुरक्षा को मजबूत करने के प्रयासों के तहत माहे और केरल के तटीय क्षेत्रों में सागर कवच नामक मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य तटीय क्षेत्रों में विनाशकारी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों को रोकना है। यह अभ्यास भारतीय नौसेना, तटरक्षक बल, तटीय पुलिस और प्रशासनिक विभागों के समन्वय से किया जा रहा है। यह सुरक्षा अभ्यास कल समाप्त होगा।
तटीय पुलिस ने सतर्कता समितियों के सदस्यों, मछुआरों और आम लोगों से अपील की है कि वे समुद्र या तटीय क्षेत्रों में किसी भी संदिग्ध गतिविधि को देखने पर तुरंत निकटतम पुलिस स्टेशन को या टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1093 के माध्यम से सूचना दें।