फ़रवरी 17, 2026 10:12 अपराह्न

printer

राष्ट्रीय समुद्री फाउंडेशन देश का अग्रणी समुद्री थिंक टैंक: नौसेना प्रमुख

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने राष्ट्रीय समुद्री फाउंडेशन की भूमिका पर बल दिया। उन्‍होंने कहा है कि यह देश का अग्रणी समुद्री थिंक टैंक है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर अनुसंधान, विद्वता और नीतिगत वकालत के लिए समर्पित है। नौसेना प्रमुख ने यह बात कल नई दिल्ली में आयोजित वाइस एडमिरल केके नैयर मेमोरियल लेक्चर 2026 में कही।

    इंफोसिस के संस्थापक एन.आर. नारायण मूर्ति ने स्मृति व्याख्यान देते हुए कहा कि भारतीय नौसेना राष्ट्रीय सुरक्षा की प्रहरी, समुद्री व्यापार की रक्षक और भारत की वैश्विक आकांक्षाओं को साकार करने वाली संस्था है।