नवम्बर 13, 2025 8:11 अपराह्न

printer

राष्ट्रीय संग्रहालय 14 नवंबर से अक्षर महोत्सव 2025 का आयोजन करेगा

 

नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय संग्रहालय कल से अक्षर महोत्सव 2025 का आयोजन करेगा। तीन दिवसीय इस महोत्‍सव में लेखन से सुलेखन के आदर्श वाक्य से प्रेरित है और इसमें 100 से अधिक सुलेखन कलाकृतियों की एक भव्य प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।

 

इसके अलावा अच्युत पलव और महेंद्र पटेल जैसे प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा कई कार्यशालाएँ भी इसमें शामिल होंगी।

यह महोत्सव संस्कृति मंत्रालय के “नवाचार के साथ संरक्षण” दृष्टिकोण के अनुरूप है और समकालीन शिक्षा और रचनात्मकता के माध्यम से भारत की हस्तलिखित परंपराओं को बढ़ावा देने वाले एक भारत श्रेष्ठ भारत और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 जैसी पहलों का समर्थन करता है।