फ़रवरी 20, 2026 6:11 अपराह्न

printer

राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति 2020 वैश्विक अकादमिक सहयोग सक्षम बनाती है: धर्मेन्‍द्र प्रधान

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान ने आज कहा कि राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति 2020 वैश्विक अकादमिक सहयोग सक्षम बनाती है। नई दिल्‍ली में इंडिया एआई इम्‍पैक्‍ट समिट के दौरान भारत-स्‍पेन उच्‍च शिक्षा सम्‍मेलन के समापन सत्र को संबोधित करते हुए उन्‍होंने यह बात कही। श्री प्रधान ने कहा कि वर्ष 2026 दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे होने का प्रतीक है। उन्‍होंने कहा कि उनके साझा दृष्टिकोण में शिक्षा, अनुसंधान और युवाओं के बीच संपर्क महत्‍वपूर्ण है। श्री प्रधान ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए लोगों के फैसले लेने की समझ, रचनात्‍मकता और नैतिक जिम्‍मेदारी को खत्‍म करने की बजाय मजबूती मिलनी चाहिए। उन्‍होंने भारत में परिसर स्‍थापित करने के लिए स्‍पेन के प्रमुख विश्‍वविद्यालयों को आमंत्रित किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला