कल राष्ट्रीय शिक्षक दिवस है। यह दिवस पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर मनाया जाता है। वे एक शिक्षक, प्रोफेसर और दार्शनिक भी थे। उन्होंने भारत में शिक्षा के क्षेत्र में परिवर्तनकारी सुधार किये। इस अवसर पर देश के 45 शिक्षकों को कल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सम्मानित करेंगी। तमिलनाडु के दो शिक्षकों को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। भारथियार सेंटेनरी गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की शिक्षिका वी. विजयलक्ष्मी को सम्मानित किया जाएगा। आकाशवाणी से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार एक शिक्षक के रूप में उनके काम की सर्वश्रेष्ठ मान्यताओं में से एक है। चेन्नई के पीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल रेवती परमेश्वरन को भी इस पुरस्कार के लिए चुना गया है।
Site Admin | सितम्बर 4, 2025 12:50 अपराह्न
राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर कल देश के 45 शिक्षकों को सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
