रुद्रप्रयाग जिले में अगस्त्यमुनि ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज खेड़ाखाल के छात्र सूजल कुमार का चयन राष्ट्रीय विद्यालयी हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। गत वर्ष 26 से 28 नवंबर तक देहरादून में आयोजित हुई विद्यालयी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीआईसी खेड़ाखाल से हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए 8 सदस्यीय टीम ने प्रतिभाग किया था, जिसमें सूजल कुमार भी शामिल था। अब, सूजल आगामी 10 से 14 जनवरी तक तेलंगाना के महबूब नगर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेगा। विद्यालय में तैनात व्यायाम शिक्षक प्रभात सिंह पुंडीर के मार्गदर्शन में सूजल ने नियमित अभ्यास किया। श्री पुंडीर ने राष्ट्रीय विद्यालयी हैंडबॉल प्रतियोगिता में सूजल का चयन होने पर खुशी जताई है।
Site Admin | जनवरी 3, 2025 4:24 अपराह्न
राष्ट्रीय विद्यालयी हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ीयों का चयन