राष्ट्रीय विज्ञान ड्रामा महोत्सव 2024-25 का आयोजन कल नई दिल्ली के राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र में किया जाएगा। यह कार्यक्रम पहले सभी 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में ब्लॉक, जिला, राज्य और केंद्र शासित प्रदेश स्तर पर आयोजित किया गया था।
इसमें 40 हजार से अधिक छात्रों ने भाग लिया और मनोरंजक और शैक्षिक प्रारूप में रचनात्मक विज्ञान नाटकों का प्रदर्शन किया, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, जलवायु परिवर्तन और जल संरक्षण से लेकर चिकित्सा क्षेत्र में हुई उपलब्धियों तक के विषय शामिल थे।
दो दिवसीय इस कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न विषयों में विज्ञान को शामिल करना है।