नवम्बर 10, 2025 6:25 अपराह्न

printer

राष्ट्रीय राजधानी स्थित प्रतिष्ठित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम को स्पोर्ट्स सिटी के रूप में पुनर्विकसित किया जाएगा

राष्ट्रीय राजधानी स्थित प्रतिष्ठित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम को स्पोर्ट्स सिटी के रूप में पुनर्विकसित किया जाएगा। खेल मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि इसमें सभी प्रमुख खेलों की सुविधाओं के साथ-साथ खिलाड़ियों के लिए आवास की सुविधा भी होगी। स्टेडियम के एक सौ दो एकड़ क्षेत्र का पूरी तरह से पुनर्निर्माण किया जाएगा। यह योजना केवल एक प्रस्ताव है। इसलिए इस परियोजना की समय-सीमा अभी तय नहीं की गई है। इसकी रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए कतर और ऑस्ट्रेलिया के स्पोर्ट्स सिटी का मूल्यांकन किया जा रहा है।