मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिसम्बर 30, 2024 9:47 पूर्वाह्न

printer

राष्ट्रीय राजधानी सहित पूरा उत्तर भारत शीत लहर के साथ नए वर्ष में प्रवेश करेगा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली के साथ पूरा उत्‍तर भारत शीतलहर के साथ नए वर्ष में प्रवेश करेगा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग ने बताया है कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में शीत लहर और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भीषण शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी।

   

विभाग के अनुसार, आज राजस्थान के कुछ इलाकों में शीत लहर चलने का अनुमान है। पंजाब और हरियाणा में भी आज कड़ाके की ठंड रहने की सम्‍भावना है। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले दो से तीन दिन रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। विभाग ने बताया कि अगले 5 दिन में उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। अगले तीन दिन  इन इलाकों में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। अगले 5 दिनों में महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

 

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला