ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश के सशस्त्र बलों के पराक्रम, बहादुरी और वीरता के सम्मान में दिल्ली सहित पूरे देश में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। आज इसी कड़ी में शहर के कनॉट प्लेस इलाके में तिरंगा यात्रा का निकाली गई। राष्ट्रीय राजधानी में सिन्दूर यात्रा के नाम से निकाली गई इस यात्रा का नेतृत्व दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया।
इस यात्रा में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया जिसमें महिलाओं की प्रमुख भूमिका रही। यात्रा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अलावा पश्चिम दिल्ली से सांसद कमजीत सहरावत, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सहित अन्य नेता शामिल हुए।