जून 15, 2025 12:30 अपराह्न

printer

राष्ट्रीय राजधानी में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश

राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह तेज हवाओं के साथ तेज बारिश हुई। बारिश से दिल्ली में तापमान में काफी गिरावट हुई है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। वायु गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है। विभाग के अनुसार, सुबह के समय राष्ट्रीय राजधानी में 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएँ चलने और बारिश के कारण यातायात बाधित हुआ और कई निचले इलाकों में जलभराव की भी खबर है।

 

    इस बीच, मौसम विभाग ने तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, कोंकण और गोवा में आज अत्‍यधिक तेज वर्षा होने का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, लक्षद्वीप, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में आज मूसलाधार वर्षा होने की सम्‍भावना है।

 

    मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आज गुजरात, विदर्भ, छत्‍तसीगढ़ और ओडिशा में आगे बढ़ने की बढ़ने की अनुकूल परिस्थितियां हैं। पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में अगले दो दिन के दौरान ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी।

 

    उधर, देश के पश्चिमोत्‍तर भागों में आज लू का असर कम होने की सम्‍भावना है। मौसम विभाग ने आज उत्‍तराखण्‍ड और पूर्वी राजस्‍थान में तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।