जनवरी 25, 2026 8:39 अपराह्न

printer

राष्ट्रीय राजधानी में कल गणतंत्र दिवस की परेड को देखते हुए यातायात पुलिस ने यात्रा परामर्श किया जारी

राष्ट्रीय राजधानी में कल गणतंत्र दिवस की परेड को देखते हुए यातायात पुलिस ने यात्रा परामर्श जारी किया है। इस समग्र यात्रा परामर्श में यात्रियों को विभिन्न रास्तों के बंद होने, डाइवर्जन और यात्रा प्रतिबंध की जानकारी दी गई है। गणतंत्र दिवस परेड विजय चौक से लाल किला तक होगी। यातायात पुलिस ने बताया है कि परेड कर्तव्य पथ, सी हेक्सागन मार्ग, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग से होते हुए लाल किले तक होगी। कर्तव्य पथ पर यातायात आज रात 10 बजे से परेड खत्म होने तक बंद रहेगा। इसके अलावा तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग से यातायात को डाइवर्ट किया गया है। दिल्ली यातायात पुलिस ने आज रात नौ बजे से कल शाम साढ़े छह बजे तक वाणिज्यिक वाहनों के राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगाया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला