राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है। आज दोपहर एक बजे तक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 161 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शहर के कुछ इलाकों में ये 200 को पार कर गया है। मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में अगले दो दिनों में रात और सुबह के दौरान धुंध और हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना व्यक्त की है।
Site Admin | दिसम्बर 5, 2024 1:52 अपराह्न
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता में हुआ सुधार