राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज तापमान के तेजी से गिरने से अत्यधिक ठंड रही। मौसम विभाग के अनुसार आज न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री और लोदी रोड में तीन डिग्री सेल्सियस रहा। 17 जनवरी तक दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में घना कोहरा छाये रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने बताया है कि अमृतसर में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस और राजस्थान के चुरू में न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।