राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित देश के विभिन्न हिस्सों में आज से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो गई है। नवरात्र के पहले दिन आज दिल्ली के प्रमुख मंदिरों झंडेवालान, कालकाजी और छतरपुर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। नवरात्र में नौ दिनों के दौरान दुर्गा माता के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। इसमें पहले दिन दुर्गा माता के स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की जाती है।
Site Admin | अक्टूबर 3, 2024 7:39 अपराह्न
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित देश के विभिन्न हिस्सों में आज से शारदीय नवरात्र की हुई शुरुआत
