मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

फ़रवरी 2, 2025 9:08 पूर्वाह्न

printer

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह छाया रहा घना कोहरा , दृश्यता हुई प्रभावित

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता प्रभावित हुई। ठंडी हवा के साथ कोहरे के कारण दिल्ली में सुबह के समय काफी ठंड रही। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया है।

 

अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। अगले पांच दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढोतरी का अनुमान है।

   

दिल्ली में आज सुबह हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में रही। सुबह 7 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 341 दर्ज किया गया।