मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिसम्बर 27, 2024 12:39 अपराह्न

printer

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में हुई बारिश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में आज सुबह हल्की बारिश हुई। शहर में कोहरे की चादर भी छाई रही। मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह 8 बजे सफदरजंग स्टेशन पर न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और लोधी रोड पर 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिल्ली में कल तक गरज के साथ बारिश का भी अनुमान व्यक्त किया है।

 

बारिश के बावजूद दिल्ली की वायु गुणवत्ता अभी भी बहुत खराब बनी श्रेणी में बनी हुई है। दिल्ली में आज सुबह 10 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक औसतन 371 दर्ज किया गया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला