राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया है। आज सुबह यह खराब श्रेणी में दर्ज की गई। शहर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) आज सुबह 6 बजे 278 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शहर के कुछ इलाकों में AQI का स्तर 300 को पार कर गया है।
दिल्ली के शादीपुर स्टेशन पर AQI 346, आनंद विहार में 334, वजीरपुर में 327, सोनिया विहार में 326, विवेक विहार में 321, बवाना में 320 और पंजाबी बाग में 316 दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सुबह के समय धुंध और हल्की से मध्यम कोहरे की स्थिति रहेगी, वहीं रात में हल्का कोहरा रहेगा।