मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 3, 2023 4:44 अपराह्न | भूकंप

printer

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली सहित देश के उत्‍तरी भागों में आज भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली सहित देश के उत्‍तरी भागों में आज भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। ये झटके नेपाल में आए दो भूकंप के बाद महसूस किए गए। इनकी तीव्रता चार दशमलव छह और छह दशमलव दो थी। पहला झटका दो बजकर पच्चीस मिनट पर और दूसरा दो बजकर इक्यावन मिनट पर महसूस किया गया। राष्‍ट्रीय भू विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र नेपाल में पांच किलो मीटर की गहराई में था। अभी किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।