राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में आज सुबह हल्की बूंदा-बांदी हुई। हालांकि दोपहर में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 33 दशमलव नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 25 दशमलव पांच डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सामान्य तौर पर बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।