मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिसम्बर 28, 2024 8:07 पूर्वाह्न

printer

राष्ट्रीय राजधानी और उसके आस-पास रात भर बारिश के चलते तापमान में गिरावट से बढ़ी ठंड

राष्ट्रीय राजधानी और उसके आस-पास रात भर हल्की से मध्यम बारिश होती रही, जिससे तापमान में गिरावट आने से ठंड और बढ़ गई। बारिश के कारण राष्ट्रीय राजधानी में कहीं-कहीं जलभराव और यातायात प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें आज और कल नोएडा, गुरुग्राम तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अन्य स्थानों पर और बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

 

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों में इस वर्ष दिसंबर में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है। विभाग के अनुसार आज मध्य प्रदेश में गरज के साथ ओले पड़ सकते हैं। राजस्थान सहित उत्तरी राज्यों में और विदर्भ, महाराष्ट्र, मराठवाड़ा तथा गुजरात में आज बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और झारखंड में देर रात और सुबह के समय अगले दो से तीन दिनों तक घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। देश के उत्तर पूर्वी क्षेत्र में भी अगले दो दिनों तक इसी तरह की स्थिति रह सकती है।