नोएडा में राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने कल महिलाओं के 75 किलोग्राम भारवर्ग में जीत हासिल की। निकहत ज़रीन ने 52 किलोग्राम वर्ग में खिताब अपने नाम किया।
विश्व चैंपियन मीनाक्षी हुडा ने मंजू रानी को हराकर 48 किलोग्राम भारवर्ग में जीत दर्ज की। जबकि ओलंपियन पूजा रानी ने 80 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में नैना को हराया।
पुरुष वर्ग में, जादुमणि सिंह ने फाइनल में पवन बार्टवाल को हराकर 55 किलोग्राम भारवर्ग का खिताब जीता।