केरल के कुन्नमकुलम में 31 जनवरी से 3 फरवरी तक छठी राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक मीट का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में देश के 22 राज्यों से 35 से 85 वर्ष की आयु के करीब 1 हजार 500 मास्टर्स पुरुष और महिला खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। कल खेली गई प्रतियोगिता में देवभूमि मास्टर्स एथलेटिक और खेल विकास संघ की 45 सदस्यीय टीम ने 11 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य पदक जीते।
Site Admin | फ़रवरी 2, 2025 2:17 अपराह्न
राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक मीट प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम ने 11 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य पदक जीते
