मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 18, 2025 3:50 अपराह्न

printer

राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग 2024-25 का अंतिम चरण आज से रांची में शुरू

राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग 2024-25 का अंतिम चरण आज से रांची में मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में शुरू हो गया है। पहले मैच हॉकी हरियाणा ने एक के मुकाबले सात गोल से मणिपुर को पराजित कर दिया। हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने भी हॉकी बंगाल को एक गोल से पराजित किया। दिन का आखिरी मैच हॉकी झारखंड और हॉकी मिजोरम के बीच शाम साढ़े छह बजे से खेला जायेगा।