मार्च 28, 2025 10:02 पूर्वाह्न

printer

राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग के फाइनल में आज हरियाणा का सामना ओडिशा से

राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग के फाइनल में आज हरियाणा का सामना ओडिशा से होगा। रांची में यह मैच शाम 6 बजे से खेला जाएगा। तीसरे स्थान के लिए शाम 4 बजे झारखंड और मिजोरम आमने सामने होंगे।

   

अंतिम लीग मैच में कल झारखंड ने ओडिशा को हराकर पूल ए में तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में कल बंगाल, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र ने अपने-अपने मैच जीत लिए।