राष्ट्रीय महिला आयोग ने कर्नाटक के हुबली से वायरल हुए वीडियो पर स्वत: संज्ञान लिया है। इस वीडियो में एक महिला पार्टी कार्यकर्ता को गिरफ्तारी के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। आयोग ने इस घटना की निन्दा की है और कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक को इस सम्बंध में पत्र लिखा है। पुलिस महानिदेशक से इस मामले में एफ आई आर दर्ज करने तथा मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच करने का निर्देश दिया गया है।
Site Admin | जनवरी 8, 2026 5:38 अपराह्न
राष्ट्रीय महिला आयोग ने कर्नाटक के हुबली से वायरल वीडियो का लिया संज्ञान