राष्ट्रीय महिला आयोग ने उत्तर प्रदेश के आगरा में एक महिला की हत्या के मामले में स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखा है। हत्या को बर्बर, निंदनीय और महिला के जीवन, गरिमा और सुरक्षा के अधिकार का गंभीर उल्लंघन बताया गया है।
राज्य के पुलिस महानिदेशक को मामले की समयबद्ध जांच करने, आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और पीड़िता के परिवार को व्यापक सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया गया है। आयोग ने पांच दिन में विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने को कहा है।