जनवरी 25, 2026 8:18 पूर्वाह्न

printer

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर देशभर में आयोजित किए जा रहे हैं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के तत्वावधान में देशभर में विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पुद्दुचेरी के कराईकल में संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम के अंतर्गत साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का नेतृत्व केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने किया। पुद्दुचेरी के उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन ने कराईकल स्थित अरिगनार अन्ना सरकारी कला एवं विज्ञान महाविद्यालय से रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। पुद्दुचेरी विधानसभा अध्यक्ष आर. सेल्वम और नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री पी. आर. एन. थिरुमुरुगन भी इस अवसर पर उपस्थित थे।