जनवरी 17, 2025 3:33 अपराह्न

printer

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य पर 25 जनवरी को नए मतदाताओं को सम्मानित किया जाएगा तथा मतदान के लिए प्रेरित भी किया जाएगा

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य पर 25 जनवरी को नए मतदाताओं को सम्मानित किया जाएगा तथा मतदान के लिए प्रेरित भी किया जाएगा। यह जानकारी एडीएम कांगड़ा डॉ. हरीश गज्जू ने आज शुक्रवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

 

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर 25 जनवरी को जिला स्तरीय समारोह बीएड कालेज के सभागार मे प्रातः 11 बजे आयोजित किया जायेगा जिसमे संस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे।

 

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए शिक्षण संस्थानों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। बैठक मे तहसीलदार चुनाव संजय राठौर, नायब तहसीलदार संजय कपूर सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि व अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।