मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 16, 2024 10:35 पूर्वाह्न

printer

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभकामनाएं दी

आज राष्ट्रीय प्रेस दिवस है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर मीडिया से जुड़े सभी प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दी है। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में प्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका है।

 

प्रेस की स्वतंत्रता को रेखांकित करते हुए श्री धमी ने कहा कि प्रेस किसी भी समाज का आईना होता है। जनकल्याण में प्रेस प्रतिनिधियों की अहम भूमिका होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य प्रेस की आजादी के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना है।

 

उन्होंने कहा कि नए भारत के निर्माण में भी मीडिया अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। वर्तमान दौर की विभिन्न चुनौतियों के दृष्टिगत प्रेस की भूमिका और अधिक प्रासंगिक और महत्वपूर्ण हो जाती है।