मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

सितम्बर 22, 2023 5:04 अपराह्न | HIMACHAL PRADESH NEWS | SHIMLA NEWS TODAY | SHIMLA U

printer

राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से प्रदेश भर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से प्रदेश भर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। परियोजना धर्मपुर के अंतर्गत भी पूरे सितम्बर माह में जागरुकता अभियान व शिविरों का आयोजन कर आम जन-मानस में पौष्टिक आहार तथा स्वस्थ जीवन के महत्व को उजागर किया जा रहा है।
 
बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर कुंदन हाजिरी ने बताया कि पूरे भारत में हर वर्ष सितम्बर माह को पोषण माह के रूप में मनाया जाता है। शुक्रवार को इसी कड़ी में ग्राम पंचायत सकलाना में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें प्रधान ग्राम पंचायत सकलाना श्री सुरेन्द्र ठाकुर, पर्यवेक्षक वृत मढी रीता देवी, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, आंगनबाडी कार्यकर्ताओं व महिलाओं और बच्चों ने बड़-चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विशेष रुप से क्षेत्रीय स्तर पर उपलब्ध फल-सब्जियों, खाद्य पदार्थों व मोटे अनाज के उपयोग व लाभों के बारे में चर्चा की गई।