मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 22, 2025 7:26 अपराह्न

printer

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय 28 जनवरी से 16 फरवरी तक भारत रंग महोत्सव के 24वें संस्करण का करेगा आयोजन

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय 28 जनवरी से 16 फरवरी तक भारत रंग महोत्सव के 24वें संस्करण का आयोजन करेगा। यह महोत्सव कोलंबो और काठमांडू सहित 13 शहरों में आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के निदेशक चित्तरंजन त्रिपाठी ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया है कि भारत रंग महोत्सव अपने व्यापक दृष्टिकोण के साथ वैश्विक मंच पर एक सर्वोत्कृष्ट थिएटर महोत्सव बन गया है।

बीस दिन के इस कार्यक्रम में नौ देश, 200 से अधिक अनूठी प्रस्तुतियां पेश करेंगे। महोत्सव में ताइवान, रूस, इटली, नेपाल, श्रीलंका सहित अन्य देशों के अंतरराष्ट्रीय थिएटर समूह भी भाग लेंगे। प्रसिद्ध अभिनेता और एनएसडी के पूर्व छात्र राजपाल यादव को इस वर्ष के लिए महोत्सव का राजदूत नामित किया गया है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला