जुलाई 9, 2025 5:53 अपराह्न

printer

राष्‍ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी महागठबंधन द्वारा आज बुलाए गए बिहार बंद का मिला-जुला असर रहा

राष्‍ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी महागठबंधन द्वारा आज बुलाए गए बिहार बंद का मिला-जुला असर रहा। बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में राष्ट्रीय राजमार्गों और राजमार्गों पर वाहनों की आवाजाही और यातायात बाधित किया। मधुबनी, दरभंगा, जहानाबाद, अरवल  रेलवे स्टेशनों पर भी रेलगाडियों के संचालन को बाधित करने का प्रयास किया गया। राज्य में मतदाता सूची में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण- एस.आई.आर. के विरोध में महागठबंधन ने बंद और चक्का जाम का आह्वान किया था। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, राष्‍ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी प्रसाद यादव, भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी महासचिव डी. राजा और भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी-माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने पटना में बंद समर्थकों का नेतृत्व किया।

    भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि महागठबंधन संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है। प्रदेश के पूर्व भाजपा अध्यक्ष और लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक डॉ. संजय जायसवाल ने विशेष गहन पुनरीक्षण को राष्‍ट्रीय जनता दल द्वारा सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दिए जाने पर महागठबंधन के बंद के पीछे के मकसद पर सवाल उठाया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला