कुमाऊं मंडल में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत वर्ष 2024-25 में आय के आधार पर 843 स्वयं सहायता समूहों का सत्यापन, सर्वेक्षण और मूल्यांकन किया जाएगा। संयुक्त निदेशक, अर्थ एवं संख्या, राजेंद्र तिवारी ने बताया कि समूहों को आय के अनुसार छह श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है। इसके तहत नैनीताल में 280, पिथौरागढ़ में 146, अल्मोड़ा में 247, ऊधम सिंह नगर में 47, चंपावत में 86 और बागेश्वर में 37 समूहों की जांच की जानी है। सर्वेक्षण का कार्य कुमाऊं मंडल के जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा। श्री तिवारी ने सभी समूहों से अनुरोध किया है कि वे सर्वेक्षणकर्ताओं का सहयोग करें, ताकि प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके।