मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

फ़रवरी 13, 2025 1:08 अपराह्न

printer

उत्तराखंड: राष्‍ट्रीय खेलों में आज महिला और पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला होगा

उत्तराखंड में चल रहे राष्ट्रीय खेलों में आज महिला और पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला होगा। महिला हॉकी में मध्‍य प्रदेश का मुकाबला हरियाणा से होगा, जबकि पुरुष हॉकी में महाराष्‍ट्र और उत्तर प्रदेश आमने-सामने होंगे।

 

पुरुष मलखंब का फाइनल भी आज उधम सिंह नगर के चकरपुर स्पोर्ट्स स्‍टेडियम में होगा। इस प्रतिस्‍पर्धा में मध्‍य प्रदेश को अब तक सबसे अधिक अंक मिले हैं। महाराष्‍ट्र और तमिलनाडु भी मजबूत स्थिति में हैं। महिला मलखंब में मध्‍य प्रदेश ने पहले ही स्‍वर्ण पदक जीत लिया है।

 

पुरुषों की भाला फेंक स्‍पर्धा में उत्तर प्रदेश के सचिन यादव ने कल 84 दशमलव तीन-नौ मी‍टर दूर भाला फेंककर, पिछले दस साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्‍वर्ण पदक हासिल कर लिया। एरोबिक जिम्नास्टिक प्रतिस्‍पर्धा में गुजरात के कोसांबिया ने स्‍वर्ण पदक अपने नाम किया। टूर्नामेंट में कोसांबिया अब तक तीन पदक जीत चुके हैं। ग्रुप एरोबिक जिम्नास्टिक वर्ग में उन्‍होंने रजत और ट्रायो जिम्नास्टिक वर्ग में कांस्‍य पदक हासिल किया।

 

पदक तालिका में सर्विसेस स्‍पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड 65 स्‍वर्ण पदक के साथ शीर्ष पर है। महाराष्‍ट्र 50 स्‍वर्ण पदक के साथ दूसरे और हरियाणा 39 स्‍वर्ण पदक के साथ तीसरे स्‍थान पर है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला