उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय खेल 28 जनवरी से शुरू होने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देहरादून में इन खेलों का उद्घाटन किया जायेगा। इनमें मध्यप्रदेश के 335 खिलाड़ी भागीदारी करने जा रहे हैं। राष्ट्रीय खेलों के कुल 35 खेलों में से 25 खेल प्रतियोगिता और एक प्रदर्शन खेल में प्रदेश के खिलाडी भागीदारी करेंगे।
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बताया कि पिछले राष्ट्रीय खेल में पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि बढ़ा दी गई है। इस बार स्वर्ण पदक विजेता को 6 लाख, रजत पदक पर 4 लाख और कांस्य पदक विजेता को 3 लाख रूपये की राशि पुरस्कार स्वरूप दी जायेगी।