जुलाई 21, 2025 10:13 अपराह्न

printer

राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक 2025 को वर्तमान मानसून सत्र में पेश किया जाएगा: रक्षा खडसे

केन्‍द्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने कहा है कि राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक 2025 को वर्तमान मानसून सत्र में पेश किया जाएगा। इसका उद्देश्य खेल क्षेत्र को प्रोत्‍साहन देना है।

 

नई दिल्ली में गोठिया स्पेशल ओलंपिक ट्रॉफी 2025 के विजेताओं के सम्मान समारोह में उन्होंने कहा कि खेलो भारत नीति 2025 पहल का उद्देश्य जमीनी स्तर से खेलों का विकास करना है। इससे यह सुनिश्चित करना है कि देश के हर जनसांख्यिकीय और क्षेत्र से प्रतिभा की पहचान की जाए और उन्हें उत्कृष्टता के अवसर प्रदान किए जाएं। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी संशोधन विधेयक के बारे में सुश्री खडसे ने कहा कि सरकार महासंघों, खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों की समस्याएं समाप्‍त करना चाहती है। उन्होंने कहा कि आगामी विधेयकों की नीतियां खेल क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेंगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला