मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 29, 2025 5:26 अपराह्न

printer

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में मेजर ध्यानचंद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने “हॉकी के जादूगर” मेजर ध्यानचंद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्‍होंने कहा कि प्रत्येक खिलाड़ी अपने आप में समाज का नायक होता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री योगी ने कहा कि जब भी मेजर ध्यानचंद का नाम लिया जाता है, तो हर भारतीय को सहज ही हॉकी स्टिक याद आती है। उन्‍होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, देश के सर्वोच्च खेल सम्मान, खेल रत्न का नाम मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखा गया, जो राष्ट्र के लिए, विशेषकर उनकी जन्मभूमि उत्तर प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने यह भी बताया कि मेरठ स्थित राज्य के पहले खेल विश्वविद्यालय का नाम हॉकी के इस दिग्गज के नाम पर रखा गया है और इसी सत्र से वहाँ शैक्षणिक पाठ्यक्रम शुरू हो गए हैं।
 
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले पूर्व ओलंपियन और अर्जुन पुरस्कार विजेताओं सहित खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया। मुख्यमंत्री योगी ने घोषणा की कि प्रत्येक कमिश्नरी में एक स्पोर्ट्स कॉलेज स्थापित किया जा रहा है, जिसमें विशिष्ट खेलों के लिए उत्कृष्टता केंद्र होंगे। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला