आज राष्ट्रीय खेल दिवस है। यह दिन हॉकी के जादूगर पद्म विभूषण मेजर ध्यानचंद के जन्म-दिवस पर मनाया जाता है। इस अवसर पर भोपाल के तात्याटोपे स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैशाल सारंग मुख्य अतिथि रहेंगे। कार्यक्रम में स्कूली बच्चें, खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं प्रभारी अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय खेल दिवस पर 26 से 31 अगस्त तक प्रदेश के समस्त जिलों में खेल सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।
राष्ट्रीय खेल दिवस के पूर्व कल एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी की केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के मशाल परिसर में मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा का अनावरण किया गया।