मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

फ़रवरी 3, 2025 1:12 अपराह्न

printer

राष्ट्रीय खेल: कर्नाटक के 15 वर्षीय जोनाथन गेविन एंटनी ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता

उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों में, कर्नाटक के 15 वर्षीय जोनाथन गेविन एंटनी ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। एंटनी ने 240.7 अंक हासिल किए, सर्विसेस रविंदर सिंह ने 240.3 अंकों के साथ रजत पदक जीता। सर्विसेस के एक अन्य निशानेबाज गुरप्रीत सिंह ने 220.1 अंक के साथ कांस्य पदक जीता। ओलंपिक पदक विजेता सरबजोत सिंह चौथे स्थान पर रहे।

 

सर्विसेस 17 स्वर्ण, 10 रजत और 8 कांस्य पदक के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है, जबकि कर्नाटक 17 स्वर्ण, 9 रजत और 9 कांस्य पदक के साथ दूसरे स्थान पर है। महाराष्ट्र 13 स्वर्ण, 23 रजत और 16 कांस्य पदक के साथ तीसरे स्थान पर है।