मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

फ़रवरी 6, 2025 1:29 अपराह्न

printer

राष्ट्रीय खेलों में कर्नाटक का दबदबा जारी

38वें राष्ट्रीय खेलों में देशभर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। पदक तालिका में 28 स्वर्ण के साथ कर्नाटन शीर्ष पर, सर्विस बोर्ड 27 स्वर्ण लेकर दूसरे और मध्य प्रदेश 17 स्वर्ण के साथ तीसरे स्थान पर है। राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखण्ड के खिलाडियों का भी बेहतर प्रदर्शन जारी है। अबतक उत्तराखंड को 4 स्वर्ण, 14 रजत और 15 कांस्य समेत कुल 33 पदक मिले हैं।

राष्ट्रीय खेलों के 9वें दिन रुद्रपुर स्टेडियम में ट्रैक साइकिलिंग में चार प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें महिला वर्ग में टीम परस्यूट 4 हजार मीटर में हरियाणा ने गोल्ड जीता है। जबकि केरिन डिस्टेंस 5 लेप में कर्नाटक को गोल्ड मिला। वहीं पुरुष वर्ग में टाइम ट्रायल 1 हजार मीटर में अंडमान निकोबार को गोल्ड मिला है। जबकि टीम परस्यूट डिस्टेंस 4 हजार मीटर प्रतियोगिता के परिणाम आज जारी होंगे।

टिहरी जिले के कोटी कॉलोनी में चल रही रोइंग स्पर्धा के अंतिम दिन मध्य प्रदेश ने 5 गोल्ड और 4 ब्रांच मेडल जीत कर पहला स्थान प्राप्त किया है। टिहरी से हमारे सहयोगी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में एसएससीबी ने 5 गोल्ड मेडल हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला