फ़रवरी 12, 2025 6:35 अपराह्न

printer

राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने आज दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए

राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का स्वर्णिम सफर जारी है। आज अलग-अलग स्पर्धाओं में उत्तराखंड ने दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। देहरादून में आयोजित महिला वर्ग की 5 हजार मीटर रेस में पौड़ी की अंकिता ध्यानी ने स्वर्ण पदक जीता।

 

वहीं, टिहरी बांध की झील में कयाकिंग और कैनोइंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन आज कयाकिंग के-2 की 500 मीटर महिला वर्ग रेस में उत्तराखंड की पी. सोनिया देवी और पी. रोजी देवी की जोड़ी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, मध्य प्रदेश ने रजत और उड़ीसा ने कांस्य पदक जीता। स्वर्ण पदक जीतने पर पी. सोनिया देवी काफी खुश नजर आई।

उधर, कैनोइंग सी-2 500 मीटर रेस में उत्तराखंड की मीरा दास और रामकन्या देवी की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता। कयाकिंग की के-2 500 मीटर रेस में उत्तराखंड के प्रभात कुमार और हर्षवर्धन सिंह ने रजत पदक अपने नाम किया। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला