जनवरी 19, 2025 9:43 पूर्वाह्न

printer

राष्ट्रीय खेलों को ऐतिहासिक बनाने के लिए उत्तराखंड पूरी तरह तैयार

राष्ट्रीय खेलों को ऐतिहासिक बनाने के लिए उत्तराखंड पूरी तरह तैयार है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह आयोजन न केवल खेलों का उत्सव होगा, बल्कि उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को देश-दुनिया के सामने पेश करने का अवसर भी बनेगा। उन्होंने बताया कि खेल स्थलों और उनसे जुड़े मार्गों का सौंदर्यीकरण तेजी से किया जा रहा है। आयोजन स्थलों की दीवारों पर उत्तराखंड की लोक कला और परंपराओं को उकेरा जाएगा, ताकि खिलाड़ियों और दर्शकों को राज्य की सांस्कृतिक झलक मिले। खेल मंत्री ने जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय खेलों का लोगो और शुभंकर को अपनी डीपी बनाकर आयोजन से जुड़ें। उन्होंने भरोसा जताया कि यह आयोजन भविष्य के राष्ट्रीय खेलों के लिए मिसाल बनेगा।