दिसम्बर 10, 2024 3:00 अपराह्न

printer

राष्ट्रीय खेलों के आयोजन स्थलों पर पर्यावरण संरक्षण का रखा जाएगा विशेष ध्यान

उत्तराखंड में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेल ग्रीन गेम्स की थीम के साथ आयोजित किये जांएगे। इसके लिए आयोजन स्थलों पर पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

 

राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आयोजन स्थलों पर प्लास्टिक के उपयोग को सीमित करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं। राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के लिए सभी विभाग पूरे समन्वय से काम करें।

 

उन्होंने आयोजन स्थलों पर आने वाले आगंतुकों के लिए पेयजल और शौचालय की उचित व्यवस्था के साथ ही स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

 

श्री धमी ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को सफल बनाने में जिलाधिकारियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी। उन्होंने कहा कि खेलों के सफल आयोजन के लिए प्रदेश की जनता का सहयोग भी लिया जायेगा।