प्रदेश में 38वें राष्ट्रीय खेलों का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। राष्ट्रीय खेलों की मशाल तेजस्विनी के बागेश्वर जिला मुख्यालय पहुंचने पर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय खेलों के प्रति लोगों को प्रेरित करने के लिए तहसील परिसर से जिलाधिकारी ने विशाल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही प्रचार रथ का अनावरण किया गया।