जनवरी 29, 2025 4:43 अपराह्न

printer

राष्‍ट्रीय खेलों की पदक तालिका

उत्तराखण्‍ड में राष्‍ट्रीय खेलों में पुरुषों की व्यक्तिगत ट्रायथलॉन में मणिपुर के सरंगबाम अथौबा मेइतेई ने स्वर्ण पदक और तेलहेइबा सोरम ने रजत पदक जीता। महाराष्ट्र के पार्थ सचिन मिराज ने कांस्य पदक जीता।

    महिला व्यक्तिगत ट्रायथलॉन में महाराष्ट्र की डॉली देवीदास पाटिल ने स्वर्ण पदक और मानसी विनोद मोहिते ने रजत पदक जीता। मध्य प्रदेश की आद्या सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया।

    पदक तालिका में महाराष्‍ट्र दो स्‍वण सहित कुल चार पदकों के साथ पहले, मणिपुर एक स्‍वर्ण और एक रजत के साथ दूसरे और मध्‍यप्रदेश तीसरे स्‍थान पर है।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला