राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी – एन.ए.ए.एस, राज्य में पहली बार उधम सिंह नगर के पंतनगर में 17वीं कृषि विज्ञान कांग्रेस और एक्सपो का आयोजन करेगी। 20 से 22 फरवरी तक आयोजित होने वाला ये कृषि महाकुंभ विकसित भारत के लिए कृषि में अग्रणी विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विषय पर केंद्रित होगा। पंतनगर स्थित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने ये जानकारी दी।
आकाशवाणी से बातचीत में उन्होंने कहा कि कृषि विज्ञान कांग्रेस का उद्देश्य दुनिया भर के प्रमुख शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, छात्रों, किसानों और उद्यमियों को कृषि-खाद्य प्रणालियों के सभी पहलुओं के बारे में जानकारी प्रदान करना है।
गौरतलब है कि कृषि विज्ञान कांग्रेस और एक्सपो के लिये पंजीकरण 15 अगस्त से शुरू हो चुके है।