अगस्त 4, 2025 7:59 अपराह्न

printer

राष्ट्रीय औषधीय पौध बोर्ड ने आज औषधीय पौधों के संरक्षण प्रयासों को और बढ़ावा देने के लिए दो समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए

आयुष मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय औषधीय पौध बोर्ड ने आज औषधीय पौधों के संरक्षण प्रयासों को और बढ़ावा देने तथा उनके बारे में जन जागरूकता के लिए दो समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव की उपस्थिति में नई दिल्ली में इन समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

    श्री जाधव ने इस महत्वपूर्ण समझौतें पर हस्ताक्षर करने वाले संस्थानों को बधाई दी। यह देश की समृद्ध औषधीय पौध विरासत के संरक्षण और संवर्धन में एक महत्वपूर्ण पडाव हैं।